
राजस्थान भाजपा में संगठन विस्तार की अटकलें तेज, कब होगा ऐलान?
-
Manjushree
- August 14, 2025
राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा में संगठन विस्तार (Organization expansion) को लेकर जल्द ही बढ़ा फैसला लिया जा सकता है। भाजपा कार्यालय से लगातार संगठन विस्तार को लेकर संकेत भी मिल रहे है। लगातार पार्टी कार्यालय में प्रदेशस्तर के नेता मंथन करने में लगे है। भाजपा संगठन विस्तार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक लगातार दिल्ली पार्टी मुख्यालय का दौरा किया जा रहा है।
दरअसल, राजस्थान से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी दिल्ली बीजेपी पार्टी कार्यालय के चक्कर लगाने में लगे है। भाजपा सूत्रों की माने तो संगठन विस्तार में एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ही चलेगी। प्रदेशस्तर पर रिपोर्ट कार्ड बनाकर शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा। उसके बाद शीर्ष नेतृत्व की ओर से ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कई युवा चेहरों को मिल सकती है सगंठन में तवज्जों
इसके पहले भी, विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव दोनों ही चुनाव में शीर्ष नेतृत्व की ओर से ही निर्णय लिया जा रहा था। दोनों ही चुनाव में शीर्ष नेतृत्व की ओर से कई चेहरों पर बदलाव भी किया गया था। युवा चेहरों को भी प्राथमिकता दी गई थी। कई अनुभवी चेहरों के टिकट भी काटे गए थे। ऐसे में माना यह जा रहा है कि संगठन विस्तार में भी बड़े स्तर पर बदलाव में कई युवा चेहरों को आगे लाया जा सकता है। भाजपा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी युवा चेहरे को दी है। ऐसे में संगठन विस्तार के समय युवाओं को लेकर उम्मीद कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
दिल्ली से लेकर प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगा रहें चक्कर
संगठन विस्तार को लेकर प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली से लेकर प्रदेश कार्यालय के लगातार चक्कर काटने के साथ जिलों में अपने काम का रिपोर्ट कार्ड तैयार करके प्रदेश कार्यालय पंहुचा रहे है। पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि संगठन विस्तार के समय बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा तो वहीं प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश स्तर के नेता संगठन विस्तार को लेकर आपसी तालमेल बैठाने में लगे है। ताकि जब संगठन विस्तार से समय लिस्ट निकले तो किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना।
Edited by- Basant Pandey
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. संगठन विस्तार का ऐलान कब होने की संभावना है?
Ans. बीते कुछ दिनों से प्रदेश कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर लगातार मैराथन बैठक देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ लगातार दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने में लगे है। मुलाकातों को देखते हुए संकेत यही मिल रहे है कि संभवत इस महिनें में संगठन विस्तार को लेकर पार्टी अपनी लिस्ट निकाल देगी।
Q2. संगठन विस्तार से राजस्थान भाजपा के कार्यकुशलता पर क्या असर पड़ेगा?
Ans. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और प्रदेशस्तर का नेतृत्व लगातार पार्टी को मजबुती प्रदान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देने में लगा है..संगठन का विस्तार अगर जल्द होगा तो धरातल पर उतर कर पदाधिकारी और कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचा पाएगें।
Q3. कौन-कौन नेता या प्रदेश इकाई इससे प्रभावित होगा?
Ans. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पहले ही संकेत दे दिए है। जिस कार्यकर्ता ने जमीनी स्तर पर उतर कर पार्टी के हित में काम किया है..उसे पार्टी की ओर से बढ़ी जिम्मेदारी मिलेगी..और जिन्होंने काम नही किया पद पर रहते हुए उनसे जिम्मेदारी छीन ली जाएगा..हांलाकि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह भी कहा है कि अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष स्तर की ओर से लिया जाएगा।
Q4. राजस्थान भाजपा के संगठन विस्तार में क्या बदलाव हो सकता है?
Ans. पार्टी कार्यालय से संकेत यही मिल रहे है कि संगठन विस्तार में कई युवा चेहरों को प्राथमिकता मिल सकती है।साथ ही साथ महिला की भी भागेदारी देखने को मिल सकती है। पूर्व में चुनाव के समय भी कई दिग्गजों को टिकट काटते हुए युवा चेहरों को मौका दिया गया था। ऐसे में संगठन विस्तार के समय भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Q5.पिछले संगठन विस्तार की तुलना में इस बार क्या नई रणनीति देखने को मिल सकती है?
Ans. जब-जब पार्टी में संगठन विस्तार औऱ मंत्रीमंडल फेरबदल देखने को मिलता है। तो विरोध में साथ-साथ उठने लगता है। ऐसे में पार्टी जानती है कि विरोध बढ़ेगा तो पार्टी को इस नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे पार्टी का प्रदेशस्तरीय नेतृत्व लगातार बैठक के माध्यम से तालमेल बैठाने की रणनीति बनाने में लगा है।
Q6.संगठन विस्तार से आगामी चुनाओं पर क्या प्रभाव पढ़ेगा?
Ans. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश स्तरीय नेतृत्व जानता है कि अगर आगामी चुनाव की तैयारी करनी है तो अभी से मैदान में उतरना होगा। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। आगामी दिनों में नगर निगम पार्षद के भी चुनाव होने ने ऐसे में अगर पार्टी को जीत दर्ज करनी है तो सबको साथ लेकर चलना होगा।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..